शिवांशु मिश्रा ने बढ़ाया अयोध्या का मान UPCATET परीक्षा के स्नातक में टॉप रैंक हासिल

Spread the love

मिल्कीपुर (अयोध्या)। क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि ग्राम पूरे लीला पांडे धमथुआ, तहसील मिल्कीपुर, जनपद अयोध्या निवासी शिवांशु मिश्रा पुत्र अंजनी कुमार मिश्रा सुपुत्र स्व. जग जीवन प्रसाद मिश्रा, ने UPCATET उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिक प्रवेश परीक्षा 2025 में पी.सी.एम वर्ग से 61वीं रैंक प्राप्त कर अपने गाँव, परिवार और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।

शिवांशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को देते हुए कहा कि उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही उनके इस मुकाम तक पहुँचने का आधार बना।

प्रवेश परीक्षा में सफलता की सूचना मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, सहपाठियों और ग्रामवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिवांशु की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्र के छात्र भी समर्पण और कठिन परिश्रम के बल पर उच्च स्तरीय शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यह सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी एक प्रेरणा बनकर सामने आई है।


Spread the love

Related Posts

दीपशिखा वर्मा बनीं कृषि तकनीकी सहायक, पीएचडी धारक प्रतिभा का क्षेत्र में बजा डंका

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड भीटी के अंतर्गत ग्राम काछा सारी पट्टी की होनहार बेटी दीपशिखा वर्मा ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दीपशिखा का…


Spread the love

पेंशन के लिए भटक रहा बुजुर्ग, तीसरी बार जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। वृद्धावस्था में पेंशन बहाली के लिए एक बुजुर्ग पिछले कई महीनों से विभागीय कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। बार-बार शिकायत…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *