सिंचाई मोटर पंप चोरों का आतंक चरम पर पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम…

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
टांडा अम्बेडकर नगर।टांडा में इन दिनों मोटर चोरों का आतंक चरम पर है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग डरे हुए हैं। खासकर, खेतों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले मोटर और स्टार्टर की चोरी की खबरें आ रही हैं। मोटर पंप चोरो के आतंक से क्षेत्र के किसानो की नींद हराम हो गई है ।

अनाज उत्पन्न करने वाले किसानों के खेतों में ही चोर डाका डालने लगे हैं थाना टांडा क्षेत्र में लगातार मोटर पंप चोरी होने के बावजूद भी पुलिस इन चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है जिसके कारण किसानों का गुस्सा चरम पर है । टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम पेठिया में लगातार मोटर पंप चोरी होने की शिकायतें मिली है। ताज़ा मामला पेठिया निवासी किसान निरंकार तिवारी का मिला है जहां चोरों ने पीड़ित का एक टुल्लू इलेक्ट्रिक वाला, एक पम्प सेट,4 बंडल सिंचाई पाइप,एक बंडल तार उठा ले गए।किसान को लगभग 45 हजार का नुकसान हुआ है।

वहां के किसानों का कहना है क्षेत्र मोटर चोर के गिरोह सक्रीय है। किसान द्वारा मोटर पंप चोरी की शिकायते करने के बावजूद पुलिस चोरों पर कार्यवाही करने में असफल रही है l इस सिलसिले में पीड़ित किसान निरंकार तिवारी का कहना है कि स्थानीय पुलिस के लापरवाही के कारण चोरों का मनोबल सातवें आसमान पर है। चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

दीपशिखा वर्मा बनीं कृषि तकनीकी सहायक, पीएचडी धारक प्रतिभा का क्षेत्र में बजा डंका

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड भीटी के अंतर्गत ग्राम काछा सारी पट्टी की होनहार बेटी दीपशिखा वर्मा ने सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। दीपशिखा का…


Spread the love

पेंशन के लिए भटक रहा बुजुर्ग, तीसरी बार जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। वृद्धावस्था में पेंशन बहाली के लिए एक बुजुर्ग पिछले कई महीनों से विभागीय कार्यालयों और अधिकारियों के चक्कर काटने को मजबूर है। बार-बार शिकायत…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *