अयोध्या में बसेगा दीपोत्सव गांव

Spread the love

कुम्हारों को मिलेंगी अलग पहचान

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या,(राजू निषाद)। रामनगरी का दीपोत्सव वैश्विक फलक पर भी अपनी आभा बिखेरता है। अन्य देशों के लिए यह उत्सव आकर्षण का केंद्र है, अब योगी सरकार रामनगरी में दीपोत्सव गांव बसा कर इसके आकर्षण में एक और सितारा जड़ने जा रही है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। यह गांव वन गमन के दौरान भगवान राम के प्रथम विश्राम स्थल रामचौरा गौराघाट पर बसाया जाएगा। यह स्थल पौराणिक नदी ‘तमसा’ के तट पर स्थित है। यहां पर दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति करने वाले कुम्हारों को बसाने की योजना है।

दीपोत्सव गांव की पहचान कुम्हारों से होगी। इसके निर्माण के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सीएम योगी के निर्देश पर विह्नित हुई भूमि, कुम्हारों से होगी गांव की पहचान वन गमन के दौरान भगवान राम के प्रथम विश्राम स्थल को चयनित किया यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनके निर्देश के बाद कई माह से अधिकारियों की टीम भूमि की तलाश कर रही थी। लेकिन प्राथमिकता रामचौरा गौराघाट को मिली। गांव बसाने के बाद दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति भी इसी गांव से कराने की योजना है।


भगवान राम का प्रथम विश्राम स्थल
राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के निजी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीपोत्सव विलेज के लिए सहायक अभियंता रत्नेश कुमार, अर्बन आर्किटेक्ट लखनऊ के अंकित शुक्ल ने इस गांव को बसाने के लिए पर्यटन विभाग की भूमि तय कर दी।


Spread the love

Related Posts

प्रशासनिक बदलाव! अनुपम शुक्ला का तबादला, ईशा प्रिया बनीं नई जिलाधिकारी

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जनपद में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का नया…


Spread the love

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *