अयोध्या में बसेगा दीपोत्सव गांव

Spread the love

कुम्हारों को मिलेंगी अलग पहचान

अवधी खबर संवाददाता

अयोध्या,(राजू निषाद)। रामनगरी का दीपोत्सव वैश्विक फलक पर भी अपनी आभा बिखेरता है। अन्य देशों के लिए यह उत्सव आकर्षण का केंद्र है, अब योगी सरकार रामनगरी में दीपोत्सव गांव बसा कर इसके आकर्षण में एक और सितारा जड़ने जा रही है। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। यह गांव वन गमन के दौरान भगवान राम के प्रथम विश्राम स्थल रामचौरा गौराघाट पर बसाया जाएगा। यह स्थल पौराणिक नदी ‘तमसा’ के तट पर स्थित है। यहां पर दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति करने वाले कुम्हारों को बसाने की योजना है।

दीपोत्सव गांव की पहचान कुम्हारों से होगी। इसके निर्माण के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। सीएम योगी के निर्देश पर विह्नित हुई भूमि, कुम्हारों से होगी गांव की पहचान वन गमन के दौरान भगवान राम के प्रथम विश्राम स्थल को चयनित किया यह एक ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनके निर्देश के बाद कई माह से अधिकारियों की टीम भूमि की तलाश कर रही थी। लेकिन प्राथमिकता रामचौरा गौराघाट को मिली। गांव बसाने के बाद दीपोत्सव के लिए दीपों की आपूर्ति भी इसी गांव से कराने की योजना है।


भगवान राम का प्रथम विश्राम स्थल
राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के निजी सचिव शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दीपोत्सव विलेज के लिए सहायक अभियंता रत्नेश कुमार, अर्बन आर्किटेक्ट लखनऊ के अंकित शुक्ल ने इस गांव को बसाने के लिए पर्यटन विभाग की भूमि तय कर दी।


Spread the love

Related Posts

बारिश नहीं रोक पाई कार्यकर्ताओं का जोश, पीडीए महापंचायत की तैयारियों में जुटे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveशबीह अब्बास शीबू टांडा (अवधी खबर)। चिंतौरा स्थित लक्ष्मी मैरिज लॉन के सामने रविवार को प्रस्तावित पीडीए महापंचायत एवं कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे समाजवादी…


Spread the love

27 सितंबर को गरजेगा सपा का संगठन, टाण्डा में जुटेंगे कार्यकर्ता

Spread the love

Spread the loveप्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल होंगे मुख्य अतिथि, विधायक राममूर्ति वर्मा ने भरी कार्यकर्ताओं में जोश अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। समाजवादी पार्टी ने आगामी 27 सितंबर को…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *