मंदिर से चंद कदम की दूरी पर मांस-मछली की बिक्री, भूमि विवाद में जेसीबी से तोड़फोड़

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। टांडा तहसील के बसखारी थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत हरैया में स्थित एक प्राचीन हनुमान मंदिर की पावन भूमि पर अवैध कब्जा और निर्माण को लेकर विवाद गरमा गया है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर से महज कुछ कदमों की दूरी पर संचालित एक रेस्टोरेंट में खुलेआम मांस-मछली की बिक्री की जा रही है, जिससे श्रद्धालु और स्थानीय जनता में भारी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, 9 जुलाई 2025 की सुबह लगभग 8:30 बजे मंदिर के पुजारी द्वारा कथित रूप से बैनामे की जमीन पर रखी गई कुर्सी को जेसीबी मशीन से हटवा दिया गया। बताया जा रहा उसी के बगल होटल संचालित किया जा रहा है, जिसके बारे में आरोप है कि यह राम-जानकी मंदिर की भूमि पर अवैध रूप से बना है।

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब मीडिया द्वारा पुजारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे यह संदेह और गहरा गया है कि कहीं पुजारी को किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा उकसाकर यह कार्य तो नहीं करवाया गया।

जनता में रोष: धार्मिक स्थल के पास मांस बिक्री को लेकर विरोध

स्थानीय लोगों ने इस बात पर कड़ा विरोध जताया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद मंदिर से कुछ ही दूरी पर मांस-मछली की बिक्री हो रही है। जनता का कहना है कि यह सरकार के आदेशों की खुलेआम अवहेलना है और प्रशासनिक ढिलाई का परिणाम है। प्रशासन और राजस्व विभाग पर सवाल उठते हैं कि अब तक अवैध निर्माण और धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले कारोबार पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई? क्या धार्मिक स्थलों की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावना का कोई मोल नहीं रह गया?

संभावित कार्रवाई की प्रतीक्षा

यदि पुजारी का पक्ष सामने आता है, तो उनके बयान के बाद इस मामले में और स्पष्टता आएगी। लेकिन तब तक यह सवाल बना रहेगा कि क्या मंदिर की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा और मांस बिक्री प्रशासन की जानकारी में है, और अगर हां, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जनता और श्रद्धालुओं की एक ही मांग है – धार्मिक स्थलों की मर्यादा और भूमि की रक्षा की जाए, और दोषियों पर सख्त कार्यवाही हो।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *