बीएसए ने अध्यापक का वेतन रोंककर अधिकारियों को दिये जांच के निर्देश

Spread the love

कर्नलगंज,गोण्डा। तहसील व विकास खंड क्षेत्र अन्तर्गत एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक पर फर्जी व कूटरचित शैक्षिक़ प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने का आरोप लगाते हुए आला अधिकारियों से की गई शिकायत पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संबंधित शिक्षक का वेतन बाधित करते हुए अधिकारियों की टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया है।


बीएसए ने जारी आदेश में कहा है कि विकास खंड कर्नलगंज अन्तर्गत ग्राम कादीपुर निवासी जय प्रकाश सिंह द्वारा शिकायत की गई है कि कर्नलगंज नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बालकराम पुरवा में एक शिक्षक कूटरचित व फर्जी शैक्षिक़ प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता द्वारा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी से प्राप्त अभिलेख व नौकरी हासिल करते समय शिक्षक द्वारा जिस विद्यालय का शैक्षिक़ प्रमाण पत्र विभाग में प्रस्तुत किया गया है। वहां से प्राप्त जनसूचना का साक्ष्य भी संलग्न किया है।

शिकायतकर्ता द्वारा प्रकरण की जांच कराकर संबंधित अध्यापक के विरूद्ध कार्रवाई किये जाने की मांग की गयी है। जिसे ध्यान में रखते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र व खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को जांच अधिकारी नामित करते हुए प्रकरण की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जांच आख्या आने तक संबंधित शिक्षक का वेतन रोंक दिया है।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य भार से मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *