मामूली विवाद को लेकर दिनदहाड़े एक व्यक्ति की हत्या,मचा हड़कंप

Spread the love

हमले में दो घायल, एक गंभीर

गोण्डा। जिले के पुलिस विभाग के आला अधिकारी भले ही आये दिन चुस्त दुरूस्त कानून व्यवस्था के दावे करते हुए थाने व चौकी के जिम्मेदारों को अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के सख्त निर्देश दे रहे हों,लेकिन
नगर कोतवाली गोण्डा क्षेत्र में यहाँ मामूली विवाद को लेकर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई,जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बहराइच रोड स्थित तिवारी पुरवा में सोमवार को मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया,जिसमें दबंगों ने चाकू मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी, जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुट गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक घटना गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के बहराइच रोड स्थित तिवारी पुरवा नगर परिषद कालोनी से‌ जुड़ी है। यहाँ दो दुकानदारों के‌ बीच हुए मामूली विवाद में एक दुकानदार ने दूसरे दुकानदार पर चाकुओं से हमला कर दिया,जिसे अस्पताल भेजवाया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक का बेटा व भतीजा घायल हैं जिसका अस्पताल में‌ इलाज चल रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों दुकानदारों के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। घटना कारित कर हत्या आरोपी सुल्तान मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर सीओ व नगर‌ कोतवाल सन्तोष मिश्र मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिये भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि कूड़ा कचरा फेंकने को लेकर काफी दिनों से आरोपी मीट दुकानदार से विवाद चल रहा था। जानकीनगर निवासी राहत अली ने बताया कि उनके मोहल्ले में मोहम्मद यासीन (42) खराद की दुकान करते थे। उनकी दुकान के बगल एक मुर्गे की दुकान है। मुर्गा व्यापारी उसकी दुकान पर गंदगी फेंकते थे,जिसका यासीन ने विरोध किया। इस बात को लेकर सोमवार की सुबह मुर्गा की दुकान करने वाले ने यासीन को चाकू मार दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *