फर्जी अस्पतालों, झोलाछाप क्लीनिकों और पैथोलॉजी की भरमार, जनता की जान से खुला खेल, सिस्टम मौन!

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
शहर से लेकर कस्बों तक हर गली-मोहल्ले में मौत के ये नए ठिकाने खुले हैं अस्पताल, क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर लेकिन हकीकत में ये हैं बगैर योग्यता और अनुमति के संचालित जानलेवा धंधे! ये वो जगहें हैं जहां गरीब जनता बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर जाती है और बदले में जेब भी कटती है और जान भी जोखिम में पड़ जाती है। चौंकाने वाली बात यह है कि इन पर निगरानी रखने वाले जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। कई मामलों में जब जांच टीम निकलती है, उससे पहले ही अस्पताल वालों को भनक लग जाती है। नतीजा मरीज हटा दिए जाते हैं, ताले डाल दिए जाते हैं, फर्नीचर उल्टा कर माहौल बंद दिखा दिया जाता है और टीम सिर्फ तस्वीरें खींचकर लौट जाती है।

जांच की औपचारिकता और कार्रवाई का ढोंग

शिकायतें लगातार मिलती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। मीडिया बार-बार इन झोलाछापों की पोल खोलता है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ फाइलों में सिमट जाती है। लोगों का कहना है कि सीएमओ कार्यालय को इस फर्जी खेल की पूरी खबर होती है, लेकिन कार्रवाई की जगह वहां चुप्पी का इलाज चल रहा है।

प्रशासन की ‘मेहरबानी’ या मिलीभगत?

सवाल यह भी उठ रहे हैं कि जब बिना डिग्री वाले लोग खुलेआम नर्सिंग होम चला रहे हैं, तो उनका हौसला कौन बढ़ा रहा है? क्यों कार्रवाई से पहले ही खबर लीक हो जाती है? और क्यों बार-बार मिलने वाली शिकायतों के बाद भी अफसरों की नींद नहीं टूटती?


Spread the love

Related Posts

कॉक्लियर इम्प्लांट की उपयोगिता एवं बच्चों में बधिरता की शीघ्र पहचान को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, के नाक, कान एवं गला (ईएनटी) विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बधिर सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को कॉक्लियर इम्प्लांट एवं इसके…


Spread the love

सरपत और गड्ढों से राहगीरों की राह मुश्किल

Spread the love

Spread the loveमेडिकल कॉलेज से जाने वाले एनटीपीसी मार्ग पर आवागमन बाधित, सफाई व मरम्मत की मांग अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर से एनटीपीसी जाने वाले मुख्य मार्ग…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *