अंबेडकरनगर!विषैले सांप के काटने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जैतूपुर में शनिवार देर रात सर्प दंश में 65 वर्षीय महिला की जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार, गायत्री देवी पत्नी देवेंद्र कुमार सिंह को रात करीब दो बजे सोते समय सांप ने डंस लिया। सांप के डसते ही गायत्री देवी को कुछ असहज महसूस हुआ, तो उन्होंने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। खोजबीन करने पर कमरे में सांप नजर आया, जिससे घर में हड़कंप मच गया।

परिजन बिना देर किए उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया। परिवारजन गायत्री देवी को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जैसे ही उनकी मौत की खबर परिवार वालों को मिली, रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। मातम का माहौल देखते ही हर किसी की आंखें नम हो गईं।स्वर्गीय गायत्री देवी का अंतिम संस्कार सोमवार सुबह दिलासीगंज में किया जाएगा। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


Spread the love

Related Posts

विधायक के ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत मामले में, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअज्ञात वाहन ने ओवरब्रिज पर मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से विधायक…


Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से डॉक्टर की हालत गंभीर, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveलखनऊ के अस्पताल में बेहोशी की हालत में चल रहा उपचार, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *