रेलवे ट्रैक पर मिला 60 वर्षीय वृद्ध का शव, परिजनों ने आत्महत्या की जताई आशंका

Spread the love

अम्बेडकर नगर।
जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अन्नाव शिव बाबा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार भोर में एक वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। शव की पहचान कन्हैया लाल (उम्र लगभग 60 वर्ष) पुत्र नोखयी दास, निवासी चितौना (निकट अन्नावां), थाना क्षेत्र अहिरौली के रूप में हुई है। कोतवाल अकबरपुर के अनुसार, मृतक के परिजनों ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया है।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई है। फिलहाल आत्महत्या या किसी अन्य कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं।


Spread the love

Related Posts

विधायक के ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत मामले में, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveअज्ञात वाहन ने ओवरब्रिज पर मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से विधायक…


Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से डॉक्टर की हालत गंभीर, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

Spread the love

Spread the loveलखनऊ के अस्पताल में बेहोशी की हालत में चल रहा उपचार, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *