41 ग्राम पंचायते तय करेंगी अम्बेडकर नगर की स्वच्छता की तस्वीर

Spread the love

अंबेडकर नगर
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के अंतर्गत जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जनपद अंबेडकर नगर के 41 ग्राम पंचायतों का स्वच्छता सर्वेक्षण कर सभी प्रकार के बदलाव तथा सुधारों को जांच टीम द्वारा केंद्रीय मंत्रालय तथा भारत सरकार को स्टेटस रिपोर्ट भेजा जाना है जिसमें जनपद अंबेडकर नगर में जांच कर्ता टीम लीडर अफजल सिद्दीकी नीशा सनोडिया ,स्मिता, आशीष कुमार यादव,शिखा यादव आदि के द्वारा आज दिनांक 17-07-2025 को विकास खंड कटेहरी के ग्राम पंचायत हारीपुर गांव पहुंच कर, साफ सफाई शौचालय, सार्वजनिक नाली, पंचायत भवन आदि का नीरीक्षण किया ।

निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत में टीम द्वारा साफ सफाई के प्रति संतोष जाहिर की गई तथा आम जनता से समाज के द्वारा स्टेटस रिपोर्ट कंप्लीट कर जनता जनार्दन को स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया जिससे स्वच्छ समाज की स्थापना हो सके सर्वेक्षण टीम द्वारा सामुदायिक शौचालय, ग्राम पंचायत की नालियों, विद्यालय, ग्राम पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र, देवालय, सार्वजनिक स्थलों आदि का संघन निरीक्षण किया गया तथा मौजूद कर्मचारियों को इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए कहा गया । सर्वेक्षण टीम ने बताया कि सर्वेक्षण के दौरान गांव में प्रति व्यक्ति शौचालय की उपलब्धता व इसके इस्तेमाल सालिडवेस्ट मैनेजमेंट यानी ई रिक्शा रिसोर्सेज रिककवरी सेंटर आर आर सी खाद गड्ढा,धर्मी नाडेफ, कंपोज पिट आदि का क्या क्रियान्वयन हुआ या हो रहा है तथा दूसरा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट यानी घर स्कूल या पंचायत भवन से निकलने वाले पे वाटर के निस्तारण के लिए बनाए गए शोक पिट, फिल्टर चैम्बर,सिल्ट चैम्बर, भूमिगत नाली,खुली नाली, हैण्ड पम्प की शोकपिट, व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय, आवश्यक साफ सफाई, स्कूल आंगनबाड़ी,ए एन एम सेंटर, ग्राम सचिवालय, बारातघर, मूत्रालय,व शौचालय की उपलब्धता की क्रियाशीलता प्रमुख होते हैं। जानकारी के अनुसार मंत्रालय द्वारा उच्च श्रेणी प्राप्त करने वाले जनपद व उस जनपद के उच्च श्रेणी वाले गांवो को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग दी जाएगी तथा मानक पर खरा उतरने वाले ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा। ग्राम पंचायत हारीपुर में स्वच्छता अभियान के दौरान ग्राम पंचायत सचिव गौरव कुमार, सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष शिवकुमार मौर्य, पंचायत सहायक अर्चना यादव,राम प्रीति,इंसाफ अली संतोष कुमार, आशीष कुमार सिंह , फूलचंद आदि कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *