अंबेडकरनगर में यूरिया व फॉस्फेटिक उर्वरकों की भरपूर उपलब्धता, किसानों को आवश्य उपलब्ध कराने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जनपद अंबेडकरनगर में किसानों के लिए यूरिया एवं अन्य फॉस्फेटिक उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध हो गई है। जिले को इफको की 1333.89 मीट्रिक टन (29639 बैग) यूरिया तथा इण्डोरामा इंडिया प्रा.लि. की 916.02 मीट्रिक टन (20353 बैग) यूरिया प्राप्त हुई है। इसमें से इफको की पूरी मात्रा और इण्डोरामा की 520.02 मीट्रिक टन मात्रा सहकारिता विभाग को प्राप्त हुई है, जबकि 396 मीट्रिक टन निजी क्षेत्र में वितरित की गई है।

माह जुलाई तक के लक्ष्य की तुलना में यूरिया की उपलब्धता 23926 मीट्रिक टन के स्थान पर 33599 मीट्रिक टन रही है। इसके साथ ही डीएपी के लक्ष्य 4709 मीट्रिक टन के मुकाबले 7876 मीट्रिक टन, एनपीके के लक्ष्य 1670 मीट्रिक टन के बजाय 2040 मीट्रिक टन, एसएसपी के लक्ष्य 10325 मीट्रिक टन के मुकाबले 19142 मीट्रिक टन एवं एमओपी के लक्ष्य 280 मीट्रिक टन के स्थान पर 339 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध हैं।

वितरण के बाद भी सहकारिता एवं निजी क्षेत्र में संयुक्त रूप से यूरिया 9316 मीट्रिक टन, डीएपी 2716 मीट्रिक टन, एनपीके 855 मीट्रिक टन, एसएसपी 7614 मीट्रिक टन एवं एमओपी 239 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध हैं। साथ ही जनपद को और 2249.91 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुई है।


किसानों से अपील की गई है कि वे अपने नजदीकी उर्वरक विक्रय केंद्रों से पीओएस के माध्यम से उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं। उर्वरक से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए जनपद कार्यालय में उर्वरक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है, जिसका संपर्क नंबर 9455485475 है। किसान इस हेल्पलाइन नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराकर त्वरित समाधान प्राप्त कर सकते हैं। यह व्यवस्था सुनिश्चित करती है कि किसानों को उर्वरकों की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आए और उनकी खेती सुचारू रूप से चल सके।


Spread the love

Related Posts

मेडिकल कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का आज हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the loveसांसद लालजी वर्मा ने किया उद्धाटन अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ आज प्रातः 7…


Spread the love

सड़क हादसे में घायल दुकानदार की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता जलालपुर,अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल एक मिठाई दुकानदार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे परिवार में शोक की लहर दौड़…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *