खेत की सिंचाई कर रहे किसान की मोटर व पाइप चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

महरुआ थाना क्षेत्र के पांती गांव की घटना, किसान ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दी तहरीर

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
जिले के महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पांती गांव में सिंचाई कर रहे किसान की मोटर (टिल्लू पंप) व लगभग 50 मीटर लंबी पाइप अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई। घटना से किसान उदय प्रताप सिंह परेशान हैं। उन्होंने महरुआ थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में चकमार्ग के पास बोरिंग कराकर बिजली कनेक्शन लिया था, जिस पर टिल्लू पंप बांधकर खेत की सिंचाई की जा रही थी। बीते 28 जुलाई को सिंचाई के दौरान वह कुछ देर के लिए भोजन करने घर चले गए। इसी बीच अज्ञात चोरों ने खेत से सिंचाई की 50 मीटर पाइप समेत मोटर चोरी कर ली।


घटना की जानकारी मिलते ही किसान ने थाने में पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। मामले की पुष्टि करते हुए महरुआ थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है, मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने खेतों में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *