अवैध स्कूलों पर बीईओ की ताबड़तोड़ छापेमारी, दो स्कूलों में पाई गई गंभीर अनियमितताएं

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
जिले में अवैध रूप से संचालित स्कूलों के खिलाफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी के दिशा निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई। खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी प्रिया पाठक के नेतृत्व में क्षेत्र के दो विद्यालयों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जहां पर गंभीर अनियमितताएं उजागर हुईं। पहली छापेमारी कटेहरी क्षेत्र स्थित केडी वाल शिक्षा निकेतन यर्की पर की गई। जहां कक्षा 1 से 5 तक की ही मान्यता प्राप्त है, लेकिन अवैध रूप से कक्षा 6 से 12 तक का संचालन किया जा रहा था। विद्यालय में न तो प्रधानाचार्य मौजूद थे और न ही प्रबंधक। स्टाफ से स्कूल का कोई भी अभिलेख मांगे जाने पर प्रस्तुत नहीं किया गया।

हैरानी की बात यह रही कि स्कूल के ऑफिस में कृषि सलाह केंद्र भी संचालित होता पाया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय स्टाफ द्वारा सहयोग न मिलने पर बीईओ को पुलिस बल की मदद लेनी पड़ी। मौके पर ही विद्यालय की कक्षाओं में ताला जड़कर बच्चों की छुट्टी करा दी गई। बीईओ प्रिया पाठक ने सख्त चेतावनी दी कि यदि भविष्य में बिना मान्यता के कक्षाएं चलाई गईं तो उच्चाधिकारियों को सूचना देकर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दूसरी कार्रवाई आरपीजीके आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मरथुआ सरैया में की गई। यहां विभाग से केवल कक्षा 6 से 10 तक की मान्यता प्राप्त है, लेकिन इसके बावजूद विद्यालय में कक्षा 1 से 5 एवं 11-12 तक की कक्षाएं अवैध रूप से संचालित की जा रही थीं।

बीईओ ने तत्काल प्रभाव से इन अवैध कक्षाओं को बंद करवाते हुए छात्रों की छुट्टी कर दी। साथ ही स्टाफ को सख्त निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई गई तो नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक की इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय विद्यालयों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि बिना मान्यता के शिक्षा संचालन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *