राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में राष्ट्रीय अंगदान दिवस पर भव्य आयोजन सम्पन्न

Spread the love

अंगदान एक जीवनदान है का दिया गया संदेश

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर 3 अगस्त 2025 को महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में जागरूकता और संवेदनशीलता से परिपूर्ण एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मुकेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद एमबीबीएस छात्रों द्वारा एक प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत किया गया।

इस नाटक ने बेहद भावनात्मक रूप से अंगदान के महत्व को दर्शाया और उपस्थित सभी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह नाट्य प्रस्तुति डॉ. संदीप शर्मा, विभागाध्यक्ष, एनाटॉमी के निर्देशन में की गई।
डॉ. अज़फ़र मतीन विभागाध्यक्ष फॉरेंसिक मेडिसिन ने अंगदान से जुड़ी विधिक प्रक्रिया, नियमों और नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन की कार्यप्रणाली पर वैज्ञानिक और सरल भाषा में प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सीएमएस डॉ. अमित पटेल ने भारत समेत विश्व स्तर पर अंगदान से जुड़े महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए और कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों और शिक्षकों को अंगदान की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व डॉ. पूनम यादव, प्रोफेसर, पैथोलॉजी विभाग और डॉ. पंकज कुमार, विभागाध्यक्ष, त्वचा रोग विभाग ने किया।

इस मौके पर प्रॉक्टर प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. बिरेन्द्र यादव, डॉ. विजय यादव, डॉ. पारुल यादव सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की और समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन उस संकल्प के साथ हुआ, जो हर दिल में गूंज उठा अंगदान एक जीवनदान है। यह आयोजन न केवल महाविद्यालय परिवार के लिए एक प्रेरणादायक क्षण था, बल्कि यह समाज को नई दिशा देने वाला प्रयास भी सिद्ध हुआ।


Spread the love
  • Related Posts

    विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

    Spread the love

    Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


    Spread the love

    बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

    Spread the love

    Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *