बेहया की रोपाई कर कांग्रेसियों का अनोखा विरोध, योगी सरकार से मांगा जवाबजर्जर सड़क पर पौधरोपण कर पूछा—बेहया कौन?

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
उत्तर प्रदेश सरकार की लापरवाह कार्यशैली और खराब सड़कों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। जलालपुर तहसील के मदरहा से लाभापार तक की वर्षों से जर्जर सड़क पर कांग्रेस के ऑल इंडिया प्रदेश अध्यक्ष बृजेश सिंह यादव और सोशल मीडिया विधानसभा अध्यक्ष विवेक कुमार के नेतृत्व में बेहया के पौधे लगाकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

इस विरोध प्रदर्शन में ग्रामीणों ने बेहया का प्रतीकात्मक इस्तेमाल करते हुए सरकार से तीखे सवाल किए बेहया गड्ढों में उगता है या इन सड़कों पर चलने वालों में? बेहया सड़क है, प्रशासन है, या सरकार? क्या बच्चों को रोज इन खतरनाक सड़कों से स्कूल भेजना बेहयाई है? योगी जी, बताइए असली बेहया कौन है? बृजेश सिंह यादव ने सवाल दागा कि यदि जनता की मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं, तो फिर विकास के दावों का क्या अर्थ है? ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क कई वर्षों से बदहाल स्थिति में है, जहां बारिश में कीचड़ और गड्ढों के चलते लोगों की आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाती है।

स्कूली बच्चों और बीमार मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन में शामिल प्रमुख ग्रामीण: बलराम वर्मा, गंगाराम, श्री चंद्र, सुबरन, रतिराम, प्रवेश कुमार, हर निवास, रमेश समेत अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

आम के पैसे मांगना पड़ा भारी, फल विक्रेता और परिजनों से मारपीट का आरोप

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। महरुआ थाना क्षेत्र के महरुआ चौराहे पर फल खरीदने के बाद रुपये मांगने को लेकर विवाद हो गया। फल विक्रेता ने कुछ लोगों पर…


Spread the love

10 वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता टांडा अम्बेडकरनगर। टांडा कोतवाली पुलिस ने न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका न्यायालय चालान भेज…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *