ज्वैलरी शॉप से लाखों की चोरी, बिना तोड़फोड़ के उड़ा नकदी और जेवरात, जांच में उलझी पुलिस

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार स्थित एक प्रतिष्ठित ज्वैलरी शॉप में शनिवार की रात हुई बड़ी चोरी ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। रविवार सुबह दुकान खोलते ही मालिक सौरभ सेठ के होश उड़ गए जब उन्होंने पाया कि लॉकर से 9.80 लाख रुपये नकद, करीब 400 ग्राम सोना और लगभग 3.5 किलो चांदी गायब है। चोरी की यह वारदात रहस्यमयी बन गई है क्योंकि शटर या लॉकर पर किसी तरह की तोड़फोड़ के कोई निशान नहीं मिले हैं।

दुकान के मालिक सौरभ सेठ निवासी सुल्तानगढ़, थाना सम्मनपुर, शनिवार रात रोज की तरह अपनी दुकान हीरालाल कन्हैयालाल ज्वैलर्स बंद कर घर लौटे थे। लेकिन रविवार सुबह जब उन्होंने दुकान का शटर खोला, तो लॉकर खाली था।

चौंकाने वाली बात यह रही कि न तो दुकान के शटर पर कोई निशान था और न ही लॉकर को जबरन खोले जाने के कोई संकेत मिले। घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुकान में जबरन घुसपैठ की बात सामने नहीं आई है।

आशंका जताई जा रही है कि चोरी की यह वारदात किसी जानकार या पूर्व कर्मचारी द्वारा की गई हो सकती है, जिसने डुप्लीकेट चाबी या किसी अन्य तरीके से लॉकर को खोला। तकनीकी जांच और कर्मचारियों से पूछताछ जारी पुलिस ने दुकान से साक्ष्य जुटाकर मामले की छानबीन तेज कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और दुकान में काम कर चुके पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि घटना से जुड़ी बारीकियों को खंगाला जा सके। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही इस रहस्यमयी चोरी का खुलासा किया जाएगा। वहीं, व्यापारियों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *