मुख्य रास्ते पर पानी भरा होने से गन्दे पानी में आने – जाने को मजबूर समस्त ग्रामवासी

Spread the love

  • हम ग्राम पंचायत में जल जमाव की समस्या को पूर्ण रूप से नही कर सकते खत्म – अरुन कुमार दूबे ग्राम प्रधान

गौर,बस्ती। प्रदेश सरकार की मंशा है कि गांवों की गलियों से लेकर मुख्य मार्ग तक अच्छी सड़कों का निर्माण हो और गंदगी का नामोनिशान न रहे। इसके लिए प्रदेश सरकार गांव के विकास हेतु करोड़ों रुपए ग्राम पंचायत को दे रही है ।

विडंबना यह है कि विकास खंड गौर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत रेवटा हरिहरन शुक्ल (रेवटा खडग बहादुर शाही ) की विकास की तो बात दूर गांव के मुख्य सड़क पर पानी भरा होने के कारण गंदगी तक साफ नहीं की जाती है। गांव की सड़कों और नालियों का पानी गलियों व घरों में भरने से लोगों का निकलना भी दुर्लभ हो रहा है ।


आपको बता दे कि विकास खंड गौर के रेवटा हरिसरन शुक्ल ग्राम पंचायत में घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते पर ही जमा रहता है। यहां जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। जलभराव के चलते सड़क पर गड्ढे व नाली बनी है। जिससे इस पर राह चलाना दुर्लभ है। लोग सड़क पर गन्दा पानी होने से गिर कर चोटिल हो जाते हैं। नाली निर्माण न होने से गांव का पानी रोड पर भरा रहता है। इससे मार्ग पर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों को संक्रामक बीमारी फैलने का भय बना हुआ है। ग्रामीण बताते हैं सड़क पर जलभराव होने से सड़क की स्थिति भी खराब हो रही है। गांव के निवासियों का कहना है इसकी शिकायत कई बार ग्राम प्रधान अरुन कुमार दूबे व सचिव से की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई समस्या जस की तस बनी हुई है ।

जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मुख्य रास्ता होने के कारण दिन-रात मजबूर होकर ग्रामीण गन्दे पानी में आ जा रहे हैं । जिम्मेदार अधिकारियों / कर्मचारियों की मनमानी ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है । इस सम्बंध में ग्राम प्रधान अरुन कुमार दूबे ने फोन के माध्यम से बताया कि हम स्थाई रूप से जल जमाव की समस्या को खत्म नही कर सकते हैं क्योंकि ग्रामीणों द्वारा कभी कभी नल का पानी सड़क पर खोल दिया जाता है । जल भराव का मामला हमारे संज्ञान में है ।

अब देखना यह है कि जिम्मेदारों द्वारा जल जमाव की समस्या को संज्ञान में लेकर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण हो पाता है या नहीं ?


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *