उच्च अधिकारियों से शिकायत करके फर्जी जाब कार्डों के माध्यम से निकाली गई सरकारी धनराशि की कराई जायेगी रिकवरी – ग्रामीण

Spread the love

परसरामपुर,बस्ती। विकासखण्ड परसरामपुर के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सलेमपुर पाण्डेय में ग्राम प्रधान कनिक राम यादव ने अपने ही परिवार के सदस्यों के नाम फर्जी मनरेगा जाब कार्डों को जारी किया है और फर्जी मनरेगा जाब कार्डों के सहारे ग्राम प्रधान सरकारी धन को लूटने में जुटे हुए हैं । ग्राम प्रधान कनिक राम यादव के परिवार के सदस्यों के नाम जारी फर्जी मनरेगा जाब कार्डों का मामला प्रकाश में आते ही ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है ।

सरदार सेना के विधान सभा अध्यक्ष हर्रैया अमरजीत चौधरी के साथ ग्रामीणों ने फर्जी जाब कार्डों को लेकर साक्ष्यों के साथ उच्च अधिकारियों से शिकायत किया है और जांच कर कार्यवाही की मांग किया है ।
आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सलेमपुर पाण्डेय के वर्तमान ग्राम प्रधान कनिक राम यादव है । ग्राम प्रधान के तीन पुत्र श्याम जी , अरुन व अर्जुन है व पत्नी सावित्री देवी है । ग्राम प्रधान व सचिव से मिलीभगत करके फर्जी जाब कार्ड जारी किया है और फर्जी जाब कार्डों के सहारे सरकारी खजाना खाली किया जा रहा है ।

ग्राम प्रधान का अपने ही परिवार के सदस्यों के नाम फर्जी जाब कार्ड जारी करना ही ग्राम पंचायत सलेमपुर पाण्डेय में बहुत बड़ा भ्रष्टाचार का संकेतक है । यदि ग्राम पंचायत सलेमपुर पाण्डेय के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच हो जाए तो विकास कार्यों के नाम पर बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल सकती है ।

सरदार सेना के विधान सभा अध्यक्ष हर्रैया अमरजीत चौधरी व ग्रामीणों ने बताया कि फर्जी जाब कार्डों पर हुए फर्जी भुगतान की जांच उच्च स्तरीय जांच टीम द्वारा करायी जायेंगी एवं दुरुपयोग की गई सरकारी धनराशि की रिकवरी भी करायी जायेगी चाहे हम लोगों को क्यों न ही न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़े ।

उक्त प्रकरण में फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान कनिक राम यादव व सचिव प्रवीन कुमार से जानकारी लेना चाहा तो ग्राम प्रधान का फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर निकला एवं सचिव प्रवीन कुमार ने बताया कि अभी हमें दो माह पहले सलेमपुर पाण्डेय ग्राम पंचायत का कार्यभार मिला है

मामला हमारे संज्ञान में नहीं था मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है मैं इसकी जांच करता हूं । इस सम्बंध में खण्ड विकास अधिकारी परसरामपुर विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है जांच कराकर कार्यवाही करता हूं ।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *