तहसीलदार भानपुर की सख्ती और टीम की मेहनत लाई रंग मुख्यमंत्री पोर्टल पर भानपुर तहसील का शानदार प्रदर्शन प्रदेश में लगातार दूसरी बार मिला प्रथम स्थान

Spread the love

बस्ती। जन समस्याओं के निस्तारण में तहसील भानपुर प्रशासन की मेहनत अब रंग लाने लगी है।मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के मामले में अभी भानपुर ने जून माह में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया था अभी फिर माह जुलाई में भी जनसुनवाई निस्तारण में प्रथम स्थान मिला है।इस सफलता का श्रेय सीधे तहसीलदार भानपुर पंकज गुप्ता की सक्रिय कार्यशैली को दिया जा रहा है।

जिन्होंने तहसील के कर्मचारियों को जन शिकायतों के त्वरित और संतोषजनक निस्तारण के लिए लगातार निर्देशित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि आइजीआरएस पोर्टल मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है लिहाजा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तहसीलदार पंकज गुप्ता ने यह भी कहा कि जिन गांव से अधिक शिकायतें प्राप्त हो रही हैं वहां नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को मौके पर जाकर जांच करनी होगी।

तहसीलदार ने कहा कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि पहली प्राथमिकता होनी चाहिए इसी सख्त कार्यशैली की देन है कि माह जुलाई में भी दूसरी बार प्रदेश के कुल 350 तहसीलों में भानपुर तहसील ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

जन शिकायतों के समाधान में भानपुर तहसील का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन अन्य तहसीलों के लिए मिसाल बन गया है।तहसीलदार पंकज गुप्ता ने कहा कि तहसील के अन्य सभी कर्मचारियों की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भानपुर तहसील जन सेवा के इस महत्वपूर्ण पैमाने पर प्रदेश के टॉप वन तहसीलों में लगातार दूसरी बार शामिल हो गया है।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *