रिटायर्ड फौजी की चाकुओं से गोदकर हत्या

Spread the love

बस्ती । जिले के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रमें एक वारदात सामने आई है जहां रिटायर्ड फौजी रमापति पांडे 70 की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस हत्या की खबर से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रमापति पांडे अपने नाती के साथ पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक मकान में किराए पर रहते थे।

सोमवार दोपहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। हमलावर ने धारदार चाकू से कई बार किया जिनसे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल का निरीक्षण करने थाना अध्यक्ष महेश सिंह पहुंचे उन्होंने बताया की हत्या के कर्म का पता लगाने के लिए हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी ख़ांगाली जा रही है।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। इसे हत्या से जुड़े सभी सबूत एकत्रित किए जा सकेंगे।
इस हत्या के पीछे लूटपाट या कोई पारिवारिक विवाद की आशंका है। हालांकि पुलिस अभी भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।


स्थानीय लोगों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है।रमापति पांडे एक शांत स्वभाव के व्यक्ति बताई जा रहे हैं पुलिस का कहना है कि जल्दी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *