ठेकेदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष जयनरायन ऊर्फ अमर सिंह के आकस्मिक निधन से लोक निर्माण विभाग में शोक की लहर

Spread the love

बस्ती। ठेकेदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष जयनरायन उर्फ अमर सिंह के आकस्मिक निधन से लोक निर्माण विभाग में शोक की लहर है। सोमवार को लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड के परिसर में स्थित ठेकेदार संघ कार्यालय पर शोक सभा आयोजित की गई एवं स्व० जिलाध्यक्ष जयनरायन ऊर्फ अमर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।


स्व० जिलाध्यक्ष जयनरायन उर्फ अमर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्रनाथ मिश्र और महामंत्री गोविन्दनाथ पाण्डेय ने कहा कि स्व० जिलाध्यक्ष जयनरायन ऊर्फ अमर सिंह ईमानदार , परिश्रमी व संघर्षशील व्यक्ति थे। बीते 01 अगस्त की रात्रि को उनके पैतृक गांव भेलवल में आकस्मिक निधन हो गया था वे लगभग 66 वर्ष के थे । उनकी पत्नी अभी जीवित है उनके तीन पुत्र और दो पुत्रिया थी ।

शोक व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब-जब ठेकेदारों के समक्ष कोई कठिनाई आती थी तो ये तनकर खड़े हुए थे और अनेकों बार विभागीय अधिकारियों को झुकना पड़ा था आज उनका पार्थिक शरीर हमारे बीच नहीं है किन्तु उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। संकट की इस पढ़ी में ठेकेदार एसोसिएशन दुःखी परिवार के साथ खड़ा है। लोक निर्माण विभाग के सभी सदस्यों ने पीड़ित परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की ।


ठेकेदार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष जयनरायन उर्फ अमर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते समय मुख्य रूप से जमन्त्री सिंह, अशोक सिंह , भुवनेश सिंह , इन्दजीत सिंह, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय जानू , परसुराम सिंह, राम नरेश पाठक, वीरेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप सिंह वी. के. श्रीवास्तव, वीरेन्द्र शुक्ल हरनरायन दूबे, बनवारीलाल अजमतुल्लाह, उमेश तिवारी, सुरेश चौधरी राजमणि सिंह, सुखदेव पाठक, करीम अहमद, राकेश पाण्डेय, अशोक यादव,

अमित मिश्र , पिन्टू शुक्ल , ओम प्रकाश पाण्डेय , बब्लू पाण्डेय , राघवेन्द्र मिश्रा, रामचन्दर सिह , संजय जायसवाल, अशोक यादव , रमेश पाठक , चन्द्रेश सिंह, आनन्द तिवारी , आशू सिंह , राघव राम, प्रेमसागर गुप्ता के साथ ही एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी व ठेकेदार भारी संख्या में मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विभिन्न बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के मार्गदर्शन एवं जिला उपाध्यक्ष…


Spread the love

बरियावन कांड! आशियाने ढहाने के मामले में कथित भू-नेटवर्क की जांच पर सभी की निगाहें

Spread the love

Spread the loveपुलिस ने दो आरोपियों को बताया मुख्य कड़ी, लेकिन सूत्रों का दावा—पूरे खेल के कथित सरगना तक अभी नहीं पहुंची जांच अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। अकबरपुर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *