ग्रामीणों का आरोप विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते गाय की हुई मौत

Spread the love

बस्ती। जनपद बस्ती के परसरामपुर ब्लॉक क्षेत्र में बरसात के मौसम में विद्युत विभाग की लापरवाही से एक पशु की जान चली गई। टूटकर गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से पशु की मौत हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले एक माह से लगातार तारों में स्पार्किंग की समस्या बनी हुई है।

कई जगह तार जलकर गिर चुके हैं। गांव के निवासी गोपाल, राहुल, रहमान, नौशाद आदि इस बारे में बार-बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। बारिश के कारण गलियों में भरे पानी में गिरे तार किसी भी समय मानव जीवन के लिए भी खतरा बन सकते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।


घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर बिजली विभाग की लापरवाही का परिणाम है।

ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही गांव में सभी जर्जर
तारों को तत्काल बदलने की मांग की है। क्षेत्र में विद्युत विभाग की इमरजेंसी टीम को सक्रिय करने की भी मांग उठाई गई है। ग्राम प्रधान मोहम्मद मुसीब ने बताया कि तार स्पार्क और जलने की समस्या पिछले एक महीने से बनी हुई है। इसकी शिकायत उनके और ग्रामीणों द्वारा की गई थी। लेकिन किसी ने समय रहते संज्ञान नहीं लिया।


घटना के संबंध में विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता अजय मौर्या से संपर्क किया गया। उन्होंने बताया कि तत्काल एसडीओ को अवगत करा दिया गया है। जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।


Spread the love

Related Posts

मां की प्रथम पुण्यतिथि पर रोपे पीपल और बरगद के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Spread the love

Spread the loveशारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधरोपण अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। शारदा देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार, 31…


Spread the love

टाण्डा में बिजली विभाग के खिलाफ सपा का हल्लाबोल, धरने पर बैठे विधायक राममूर्ति वर्मा

Spread the love

Spread the loveबुनकरों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरी सपा; विधायक बोले—जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिली तो चुप नहीं बैठेंगे, अधिकारियों के पहुंचते ही हुआ समाधान अवधी खबर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *