बारिश बनी मुसीबत, जर्जर मकान गिरा — महिला व बच्चा बाल-बाल बचे, गृहस्थी हुई बर्बाद

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

टांडा (अम्बेडकरनगर)।
जहां एक ओर झमाझम बारिश ने भीषण गर्मी से आम जनमानस को राहत दी है, वहीं दूसरी ओर गरीब परिवारों के लिए यह बरसात आफत बनकर टूट रही है। टांडा क्षेत्र के सूरापुर बाजार में सोमवार की सुबह एक पुराना जर्जर मकान भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत रही कि उसमें सो रही महिला और उसका बच्चा समय रहते बाहर निकल आए और एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर बाजार स्थित प्राइमरी स्कूल के सामने वर्षों पुराना पक्का मकान बारिश के चलते सोमवार की सुबह लगभग सात बजे अचानक धराशायी हो गया। इस मकान में रह रही प्रमिला पत्नी बीरबल ने बताया कि वह अपने पुत्र के साथ मकान में सो रही थी। अचानक दरारों की आवाज सुनकर उसे खतरे का आभास हुआ और वह आनन-फानन में बेटे को लेकर बाहर निकल गई। कुछ ही पलों में पूरा मकान जमींदोज हो गया।

इस हादसे में जहां प्रमिला और उसका बेटा बाल-बाल बच गए, वहीं उनका पूरा घरेलू सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। बरसात के इस कहर ने पीड़िता की वर्षों की गृहस्थी छीन ली है।

प्रमिला ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार


गरीब पीड़िता प्रमिला ने जिलाधिकारी अंबेडकरनगर से मुआवजा और पुनर्वास की मांग की है। उनका कहना है कि उनके पास अब रहने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है और न ही भोजन-पानी की व्यवस्था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कई ऐसे जर्जर मकान हैं जो कभी भी गिर सकते हैं। प्रशासन को चाहिए कि समय रहते इन भवनों का सर्वे कराए और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *