पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक जीवन से जोड़ने वाली शिक्षा भी मिलनी चाहिए: डॉ. डी.के. मिश्रा

Spread the love

अंबेडकरनगर।
डीएवी पब्लिक स्कूल, आशोपुर को नया नेतृत्व मिल गया है। दिनांक 1 जुलाई को शिक्षाविद् एवं प्रशिक्षक डॉ. डी.के. मिश्रा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। वे डीएवी संस्थान उत्तर प्रदेश क्षेत्र-ई के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी भी रह चुके हैं। उनके आगमन से विद्यालय में नवाचार और गुणवत्ता युक्त शिक्षा की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं।

डॉ. मिश्रा विज्ञान विषय में एम.एससी. शिक्षा में पीएच.डी. और बी.एड. की डिग्रियों से युक्त हैं। उन्होंने पादप ऊतक संवर्धन के क्षेत्र में कई शोध पत्र प्रकाशित किए हैं। शिक्षा में रचनात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के लिए वे प्रदेश स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुके हैं। प्रधानाचार्य पद संभालते ही डॉ. मिश्रा ने विद्यालय में समग्र शिक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही।

उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान ही नहीं, बल्कि रचनात्मकता, आत्मविश्वास और व्यावहारिक जीवन से जोड़ने वाली शिक्षा भी मिलनी चाहिए। इस क्रम में उन्होंने गतिविधि आधारित शिक्षण, कला एकीकरण, और योग्यता आधारित शिक्षा को लागू करने की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने यह भी बताया कि निकट भविष्य में कौशल आधारित पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी जिससे छात्र अपने भविष्य के लिए और अधिक सक्षम बन सकें।

खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग मानते हुए उन्होंने बताया कि डीएवी स्पोर्ट्स, भारत सरकार के युवा मामलों के मंत्रालय से संबद्ध है, जिससे छात्रों को स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया तक पहुँचने का अवसर मिलेगा।
डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में विद्यालय के शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल संबंधी वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन की अपेक्षा की जा रही है। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने उनके आगमन पर हार्दिक स्वागत करते हुए आशा जताई है कि उनके मार्गदर्शन में संस्थान नई ऊँचाइयों को छुएगा।


Spread the love

Related Posts

जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत आधा दर्जन घायल

Spread the love

Spread the loveकुल्हाड़ी के बट और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के रेवली गांव में रविवार सुबह जमीन…


Spread the love

विश्व रक्तदाता दिवस पर युवान फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी की राज्य शाखा द्वारा राज्य स्तरीय उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित एवं जनपद के यूथ…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *