चोरी के समान के साथ महिला गिरफ्तार

Spread the love

अंबेडकरनगर (अवधी खबर)। अकबरपुर कोतवाली पुलिस में चोरी के मुकदमे वांछित चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के निशानदेही पर एक पीली धातु नगदी समेत चोरी के कागजात बरामद हुए हैं। मामला अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्रावण क्षेत्र चौकी का है। श्रावण क्षेत्र चौकी अंतर्गत बाबा भागीरथी दास मंदिर के पुजारी हैं।
जिनके द्वारा स्थानीय कोतवाली अकबरपुर में चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके क्रम में चौकी प्रभारी राहुल कुमार पांडे अपने हमराही उप निरीक्षक वर्षा यादव, हेड कांस्टेबल श्याम बहादुर यादव, महिला कांस्टेबल बिंदु जायसवाल के साथ श्रवनक्षेत्र मेला में मौजूद थे।इसी समय मुखबिर ने सूचना दिया कि चोरी के दर्ज मुकदमे में वांछित महिला श्रावण क्षेत्र मंदिर के पास मौजूद है फिर चोरी करने के फिराक में आई है। मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक राहुल कुमार पांडेय अपने हमराही के साथ पहुंचकर महिला को पकड़ लिया तथा नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम किरन पत्नी विनोद बारी निवासी गौरा पलवारी थाना जैतपुर बताया। महिला आरक्षी के तलाशी लेने पर उसके पास से एक पीली धातु व 40 रुपये बरामद आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बैंक पासबुक, धार्मिक किताबें बरामद हुई। वहीं महिला के खिलाफ विभिन्न मामले के कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें अंबेडकर नगर में चार मुकदमे जौनपुर में दो व आजमगढ़ में एक मुकदमा पंजीकृत है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *