अज्ञात बस ने मोटरसाइकिल में मारा जबरदस्त टक्कर, घटनास्थल पर एक की दर्दनाक मौत

Spread the love

अंबेडकरनगर(अवधी खबर)।महरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत महरुआ दोस्तपुर रोड खडहरा गांव के समीप दोस्तपुर की तरफ से रिश्तेदार आसाराम यादव के घर लड़की की शादी से लौट रहे। मोटरसाइकिल को महरुआ की तरफ से दोस्तपुर जा रही अज्ञात बस द्वारा खडहरा गांव के समीप जबरदस्त टक्कर मार दिया।जिससे मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। देखते ही देखते मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही कुछ ही देर में सूचना पर पहुंचे घर वालो मे कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर तत्काल महरुआ थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह शैलेंद्र मणी द्विवेदी उप निरीक्षक रुपेश मिश्रा धीरज दीवान अरुण वर्मा दीवान नितिन सिंह सिपाही आदि अपनी टीम सहित पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भिजवाया गया।

मृतक विवेक यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम बहली चौकी सेमरी बाजार थाना जयसिंहपुर के निवासी हैं। मोटरसाइकिल पर सवार संजना यादव उम्र 18 वर्ष व एक व्यक्ति सुरक्षित है। टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल के आगे का हिस्सा बुरी तरीके क्षतिग्रस्त हो गया है। मोटरसाइकिल का अगला चक्का निकालकर लगभग 50 मीटर दूर मिला।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *