एक ही गांव में एक दिन में तीन मौतें, क्षेत्र में मातम

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकर नगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के ग्रामसभा दारीडिहा मजरे बरैका पुरा में बुधवार को हुए घटनाक्रम ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक ही दिन में गांव के तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
पहली घटना में शिवानंद सिंह (32 वर्ष) पुत्र आनंद सिंह का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और करीब एक माह से लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल में इलाजरत थे।

डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें घर ले जाकर सेवा करने की सलाह दी थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। दूसरी मौत मुस्ताक अली पुत्र स्व. रहीम कामी की हुई। वे भी बीमार चल रहे थे और इलाज के दौरान अंबेडकरनगर में ही उनका निधन हो गया। तीसरी घटना में गांव के ही नवनीत के एक वर्षीय पुत्र की मौत हो गई। बच्चे के असमय निधन से परिवार पूरी तरह टूट गया।लगातार तीन मौतों से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों की आंखें नम हो गईं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस दुखद समय में जिले के भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजमणि सिंह एवं डॉ. अयोध्या प्रसाद गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मिले और ढांढस बंधाया।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *