खंड विकास अधिकारी पर जाति सूचक गालियां देने का आरोप, सफाई कर्मचारी लामबंद

Spread the love

खंड विकास कार्यालय के सामने नारेबाजी कर व्यक्त किया अपना रोष

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकर नगर।
कटेहरी विकास खंड परिसर में बुधवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब सफाई कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी हौसला प्रसाद पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज करने का गंभीर आरोप लगाया। इसके विरोध में सभी सफाई कर्मचारी लामबंद होकर खंड विकास अधिकारी कार्यालय के सामने जमकर नारेबाजी करने लगे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को जिलाधिकारी के पूर्व निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के मद्देनजर सफाई कर्मचारियों को ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई के लिए लगाया गया था। आरोप है कि इसी दौरान खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों को “हरामखोर, कामचोर” कहते हुए मां-बहन की भद्दी गालियां दीं और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।

कर्मचारियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिनों पूर्व श्रवण क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम के दौरान भी खंड विकास अधिकारी ने कर्मचारियों को अपमानित किया था, जिसे कर्मचारियों ने चुपचाप सह लिया। लेकिन बार-बार हो रहे अपमान से नाराज होकर इस बार सभी सफाई कर्मचारी एकजुट हो गए और कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया।संगठन ने निर्णय लिया है कि जब तक खंड विकास अधिकारी सभी कर्मचारियों से सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक वे ब्लॉक परिसर में कार्य नहीं करेंगे। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे जिलाधिकारी के समक्ष सामूहिक रूप से विरोध दर्ज कराएंगे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *