ग्राम प्रधान ने तीन व्यक्तियों पर विकास कार्यों में बाधा डालने व बदनाम करने का लगाया आरोप

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
अकबरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा बहोरिकपुर की ग्राम प्रधान रीना श्रीवास्तव ने गांव के विकास कार्यों में बाधा डालने और उनकी छवि धूमिल करने का आरोप तीन व्यक्तियों पर लगाया है।

ग्राम प्रधान के मुताबिक उक्त लोग लगातार नाली निर्माण रोकने, पंचायत भवन की गलत शिकायत करने और श्मशान घाट को लेकर झूठी रिपोर्ट देने जैसे कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि उच्च अधिकारियों की देखरेख में हुई नाली चकमा की पैमाइश के दौरान भी आरोपी प्रफुल्ल ने नए तहसीलदार से बदतमीजी की। मामले को लेकर 23 अक्टूबर को पुलिस ने आरोपी को कोतवाली भी ले गई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

ग्राम प्रधान का कहना है कि ये तीनों व्यक्ति प्रधानी चुनाव में हुई हार की पुरानी रंजिश के कारण लगातार झूठी शिकायतें करते हैं और मीडिया में भ्रामक सूचनाएं देकर उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव में इस प्रकरण को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।


Spread the love

Related Posts

मिलावटी खोवा और जहरीली मिठाइयों का खेल आखिर कब जागेगा खाद्य विभाग

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।जिले के विकासखंड जहांगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर चौराहे पर स्थित श्री बाला जी स्वीट हाउस छोला समोसा कोल्ड ड्रिंक शॉप के नाम से दुकान संचालित…


Spread the love

लाखों रुपए कीमती जेवरात चोरी के मामले में पुलिस अभी तक खाली हाथ

Spread the love

Spread the loveकरीब डेढ़ माह पूर्व घर में सेध लगाकर लाखों रुपए कीमती जेवरात अज्ञात चोरों ने किया था पार अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। करीब डेढ़ माह पूर्व घर में…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *