अनस्किल्ड लाइनमैन करंट की चपेट में, अधिकारियों की लापरवाही आई सामने

Spread the love

देर शाम तक होश न आने पर मंडलीय अस्पताल अयोध्या के लिए चिकित्सकों ने किया रेफर

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।
पावर कारपोरेशन मुख्यालय से साफ निर्देश है कि पोल पर सिर्फ स्किल्ड कर्मचारी ही कार्य करेंगे, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति इसके उलट है। अधिकारियों की मनमानी और दबाव के चलते अनस्किल्ड कर्मचारियों को जान जोखिम में डालकर पोल पर चढ़ने को मजबूर किया जा रहा है। इसी लापरवाही का नतीजा शुक्रवार को सामने आया, जब अकबरपुर सबस्टेशन में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।


जानकारी के मुताबिक, लाइनमैन उदय भान कुर्की फीडर की 11 हजार लाइन का जंपर जोड़ते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां देर शाम तक होश ना आने पर उसे मंडलीय अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब अनस्किल्ड कर्मचारियों से जबरन पोल पर काम कराया जाएगा, तो हादसे होना तय है। लोगों ने आरोप लगाया कि अचानक लाइन चालू हो जाने से किसी भी समय किसी कर्मचारी की जान जा सकती है।


इस घटना के बाद कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। उनका कहना है कि उच्चाधिकारियों की मनमानी और दबाव ही ऐसे हादसों की जड़ है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *