खेल-कूद प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

Spread the love

अंबेडकरनगर।
रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अकबरपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद जयंती) के अवसर पर खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर शेफाली सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इसके उपरांत छात्राओं ने मनमोहक गीत प्रस्तुत किया। इसी क्रम में प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय का खेल ध्वज आरोहित किया गया।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य ने कहा कि खेलों से हमारा सर्वांगीण विकास संभव है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। वर्ष 2012 से इसकी औपचारिक शुरुआत हुई। मेजर ध्यानचंद, जिन्हें ‘हॉकी का जादूगर’ कहा जाता है, ने भारत को तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक दिलाकर विश्व पटल पर देश का गौरव बढ़ाया। इस अवसर पर महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बीएससी तृतीय वर्ष की निष्ठा मिश्रा ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की माही ने द्वितीय स्थान तथा बीएससी प्रथम वर्ष की सृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का संचालन व आभार ज्ञापन क्रीड़ा प्रभारी व शारीरिक शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर अरविंद कुमार वर्मा, प्रो. अरुण कांत गौतम, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. सीमा यादव, डॉ. रवींद्र वर्मा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. अनूप पांडेय, डॉ. सतीश कुमार उपाध्याय, विद्याधर मिश्रा, डॉ. वी. प्रिया, डॉ. संगीता, सीता पांडेय, कुंवर संजय भारती सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *