शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायत,कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

Spread the love

बीएसए गोंडा व स्टेनो के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

गोंडा। देवीपाटन मंडल के शिक्षा विभाग गोण्डा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत सामने आई है। राम सरन सिंह, सेमरा कॉलोनी, गोंडा द्वारा की गई शिकायत में बीएसए, स्टेनो और एक शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शिकायत के अनुसार, इन अधिकारियों पर मृतक आश्रितों की नियुक्तियों में धन उगाही, वेतन सत्यापन के नाम पर रिश्वत और शिक्षकों का शोषण करने का आरोप है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि सत्यापन की प्रक्रिया को जानबूझकर लंबित रखा जा रहा है और शिक्षकों से 15-20 हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। जिनसे पैसे नहीं लिए गए, उनके वेतन रोके जाने के भी आरोप लगे हैं। देवीपाटन मंडल के आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने अपर निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच कर रिपोर्ट एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।


शिकायतकर्ता राम सरन सिंह के अनुसार, मृतक आश्रितों की नियुक्ति के लिए शिक्षकों से 4-5 लाख रुपये तक की मांग की जा रही है, जबकि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से 2 लाख रुपये लिए जाने की बात सामने आई है। इसके अलावा, सत्यापन प्रक्रिया में भी धांधली के आरोप हैं, जिसमें सत्यापन रोककर रिश्वत मांगी जाती है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि रिश्वत न देने वाले करीब 60 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है, जिससे वे आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। इनमें से कई शिक्षक बीते 8 महीनों से वेतन न मिलने के कारण परेशान हैं और बिना वेतन के पढ़ाने को मजबूर हैं।


Spread the love

Related Posts

वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों को कराया पौष्टिक भोजन, लिया आशीर्वाद

Spread the love

Spread the loveपरित्यक्त माता-पिता को समय-समय पर प्यार और अपनापन देने के लिए आगे आए समाज : बिपिन दूबे अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जीवन आभा फाउंडेशन के अध्यक्ष बिपिन दूबे…


Spread the love

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *