कमिश्नर ने ईटहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जांच के दिए आदेश

Spread the love

ईटहा पीएचसी के अक्सर बंद रहने की शिकायत पर होगी जांच

गोण्डा। देवीपाटन मंडल के अन्तर्गत बहराइच जिले के शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाला ईटहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से बंद पड़ा है,जिससे स्थानीय ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इलाज के अभाव में लोग मजबूरी में निजी झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने को विवश हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राम फेरन पांडेय द्वारा इस मुद्दे को उठाते हुए देवीपाटन मंडल के कमिश्नर को शिकायत प्रेषित की गई थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त शशि भूषण लाल सुशील ने अपर निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को पत्र भेजकर पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। शिकायत के अनुसार ईटहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी बहराइच में सम्बद्ध हैं और वहीं कार्यरत हैं,जबकि उनका वेतन ईटहा केंद्र से जारी किया जा रहा है। इससे केंद्र पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुका है और ग्रामीणों को इलाज के लिए सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। कमिश्नर ने इस मामले में सात दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिये है।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *