छह वर्षीय मासूम की हत्या, नहर किनारे बालू में दबा मिला शव

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
अकबरपुर थाना क्षेत्र के सांगा पुर गांव में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। गांव के ही युवक ने छह वर्षीय मासूम रोशन की हत्या कर शव को नहर किनारे बालू में दबा दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और तनाव का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक रोशन, रामकुमार प्रजापति का बेटा था। वह दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही युवक मनदीप पुत्र राम सवारे उसे बहला-फुसलाकर नहर माइनर की ओर ले गया। आरोप है कि मनदीप ने पहले बच्चे को नहर में डुबोया और फिर हत्या कर शव को बालू में छिपा दिया।

जब रोशन देर शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन में जुट गए। नहर किनारे पहुंचे तो उन्होंने मनदीप को भागते देखा। ग्रामीणों को शक हुआ और तलाश करने पर बच्चे का शव बालू में दबा मिला। घटना की जानकारी पर अकबरपुर थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय और क्षेत्राधिकारी (सीओ) नीतीश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। सीओ ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में इस दर्दनाक घटना के बाद आक्रोश और मातम का माहौल है।


Spread the love

Related Posts

प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर के प्रदीप यादव का इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयन, जिले का बढ़ाया मान अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जिले के टांडा क्षेत्र के केदारनगर स्थित मुजाहिदपुर निवासी…


Spread the love

अग्निकांड के विवेचना पर सवाल, ग्रामीणों ने सीओ से जांच कराने की उठाई मांग

Spread the love

Spread the loveमहिला के अंतिम संस्कार के दौरान घर में खड़ी कार में आग लगाने के मामले में 22 नामजद समेत 20 अज्ञात पर दर्ज हुआ था मुकदमा, ग्रामीण बोले…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *