गांव में सनसनी, महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर।
महरुआ थाना क्षेत्र के रामनगर कर्री गांव में शनिवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान नीतू प्रजापति (38 वर्ष), पत्नी झब्बर प्रजापति निवासी रामनगर कर्री के रूप में हुई है। नीतू की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व हुई थी। उसका मायका महरुआ थाना क्षेत्र के ककरहवा बरामदपुर गांव में है।

मृतका के दो बेटे हैं—अमित प्रजापति (15 वर्ष) और सुमित प्रजापति (14 वर्ष)। वहीं, पति झब्बर प्रजापति मुंबई में शटरिंग का काम करता है। घटना के समय घर पर मृतका के दोनों बेटे और सास रामावती मौजूद थे।

शनिवार सुबह लगभग 8 बजे जब सास पशुओं के लिए चारा काटने खेतों में गई थीं और दोनों बेटे बाहर खेल रहे थे, तभी नीतू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर महरुआ थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *