बिना निवास किए ही परिवार रजिस्टर की नकल जारी

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता
आलापुर (अम्बेडकर नगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में फर्जी परिवार रजिस्टर बनाने की दुकान खुली हुई है जहां कोई भी बाहरी व्यक्ति घुसपैठिया भी आराम से परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराकर लाभ उठा सकता है भले ही वह यहां निवासरत न हो। मालूम हो नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में अब कुछ रुपए खर्च कर आराम से फर्जी परिवार रजिस्टर की नकल बड़े बाबू अखिलेश से प्राप्त कर सकता है।

अधिशाषी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया और नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति के रहते हुए लिपिक आराम से फर्जी परिवार रजिस्टर की नकल धड़ल्ले से जारी कर रहा है। इस संबंध में जब लिपिक अखिलेश से जानकारी प्राप्त की गई तो उन्होंने बताया कि बिजली खाम गांव में एक भी क्षत्रिय परिवार नहीं रहता है लेकिन देवेन्द्र सिंह की जमीन उस गांव में है।

इस पर जब लिपिक से यह सवाल किया गया कि जो व्यक्ति नगर पंचायत में निवास नही करता वह जनपद आजमगढ़ का रहने वाला है तो फिर उस व्यक्ति का परिवार रजिस्टर कैसे जारी किया गया तो लिपिक ने कोई जवाब नहीं दिया। सवाल उठा रहे हैं लोग कि पैसों की चमक के आगे जिम्मेदार कर्मचारियों व अधिकारीयों को क्या पता नहीं है या नियम कानून भूल गए हैं।

एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इस बात से परेशान है कि लोग फर्जी पहचान पत्र निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवा लेते हैं इसका उदाहरण नगर पंचायत कार्यालय राजेसुल्तानपुर में देखने को मिल सकता है जिसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने की मांग पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी राधेश्याम पांण्डेय ने की है।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *