बहू व पोते ने मिलकर सास को पीटा, मुकदमा दर्ज

Spread the love

राजीव अग्रहरि
कटेहरी अंबेडकरनगर(अवधी खबर)।
पुरानी रंजिश को लेकर सास की बहू व पोते ने मिलकर पिटाई कर दिया। जिससे सास का हाथ टूट गया। अहिरौली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता राजदेई पत्नी मदारीलाला निवासिनी पिलखांवा का आरोप है कि बीते 13 फरवरी के दोपहर लगभग ढाई बजे पुरानी रंजिश को लेकर उसकी बड़ी बहू संगीता देवी अपने पुत्र मनीष के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे।

पूछने पर पोता और उसकी मां दोनों मिलकर डंडे से पिटाई कर दिया। जिससे उसका बाया हाथ टूट गया। पीड़िता बकरियों को चराने के लिए गई थी। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आने लगे तो आरोप है जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। अहिरौली थाना अध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने पीड़िता की तहरीर पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *