नियमों की अनदेखी कर शिक्षा विभाग द्वारा निलम्बित शिक्षक को बोर्ड परीक्षा में बनाया गया अतिरिक्त केन्द्र व्यवस्थापक

Spread the love

अम्बेडकरनगर(अवधी खबर)। आगामी यू पी बोर्ड परीक्षा 2025 के नकल विहीन एवम सुचितापूर्ण सकुशल संपादन कराने के लिए जहां शासन व विभाग द्वारा निरंतर कड़े निर्देश जारी कर बैठके आयोजित किए जा रहे हैं,वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर द्वारा नियमों की अनदेखी कर विभाग द्वारा दोषसिद्ध एवम वर्तमान में निलंबित सालिकराम वर्मा, प्रवक्ता जयराम वर्मा बापू स्मारक इन्टर कालेज नाऊसांडा अंबेडकर नगर को आदर्श कृषक इण्टर कॉलेज खुखुतारा में अतिरिक्त केन्द्र व्वस्थापक के रूप में तैनाती दे दी गई है। गौरतलब है कि सालिकराम वर्मा द्वारा अपने प्रधानाचार्य पद के कार्यरत अवधि में एम डी एम योजना में घोटाला सहित अन्य की गई अनियिमित्तियो में विभाग द्वारा जाचो उपरान्त दोषसिद्ध होने के उपरान्त विभागीय उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर द्वारा प्रबन्ध समिति से उनके विरुद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया,जिसकी जांच प्रबन्ध समिति ने कराकर जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर के आदेश के अनुपालन में सालिकराम वर्मा को निलम्बित कर दिया। सालिकराम वर्मा को जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर ने अभी तक बहाल नहीं किया गया और उन्हे माननीय उच्च न्यायालय से भी अभी तक कोई राहत नहीं मिली है,किंतु शासन के मंशा के विपरीत जिला विद्यालय निरीक्षक अंबेडकरनगर ने दोषसिद्ध निलिंबित शिक्षक को अतिरिक्त केन्द्र व्वस्थापक बनाकर बोर्ड परीक्षा के शुचिता पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *