गैंग लीडर अविनाश कमल गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, गैंगस्टर एक्ट में आलोक सोनी गिरफ्तार

Spread the love

गिरोह के चार सदस्य पहले से ही जेल में है बंद, एक आरोपी की तलाश जारी

अवधी खबर संवाददाता
अंबेडकरनगर। महरुआ थाना पुलिस ने कुख्यात अविनाश कमल गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी आलोक सोनी पुत्र प्रमोद सोनी निवासी दशरथपुर, कोतवाली बीकापुर, जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत सलाखों के पीछे पहुंचाया।

गौरतलब है कि बीते अप्रैल माह में भीटी थाना क्षेत्र के सेनपुर चौराहे पर जन सेवा केंद्र संचालक सत्येंद्र कुमार से असलहे के बल पर रुपये लूटने और फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना को इस गिरोह ने अंजाम दिया था। इस घटना में पुलिस ने विवेचना के दौरान सामने आए कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बाद में आलोक सोनी और शिवम सोनी जमानत पर बाहर आ गए थे।

इसके उपरांत भीटी पुलिस ने गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की, जिसकी विवेचना महरुआ थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर को सौंपी गई। विवेचना में आलोक सोनी की भूमिका पुख्ता पाए जाने पर उसे घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वर्तमान में गिरोह के चार सदस्य जेल में बंद हैं, आलोक सोनी की गिरफ्तारी के बाद एक और आरोपी शिवम सोनी की तलाश तेज कर दी गई है।

थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि विवेचना अंतिम चरण में है और पुलिस का दावा है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर गिरोह का पूरी तरह से पर्दाफाश कर दिया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

लेडी सिंघम का सख्त फरमान! 1 घंटे में कार्य मुक्ति, लापरवाही पर कार्रवाई तय

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। जनपद की पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिन्हें उनकी सख्त कार्यशैली के चलते लोग ‘लेडी सिंघम’ भी कहते हैं, ने एक कड़ा आरटी संदेश जारी…


Spread the love

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *