संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, तीन शिकायतों में किसी का मौके पर नहीं हो सका निस्तारण

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। जिले के महरुआ थाना परिसर में शनिवार 13 सितंबर को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भीटी धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा थाना अध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

संपूर्ण समाधान दिवस में उपनिरीक्षक पूजा शुक्ला सहित राजस्व विभाग से कानूनगो सरवण सिंह, लेखपाल रामचरण दुबे, कालिका प्रसाद उपाध्याय व जितेंद्र यादव मौजूद रहे। अधिकारियों ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

कार्यक्रम के दौरान कुल तीन शिकायतें दर्ज की गईं। हालांकि किसी भी शिकायत का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका, लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।


Spread the love

Related Posts

धान खरीद घोटाले में एफआईआर के बाद सचिव की और मुश्किले बढ़ी, धारा में बढ़ोत्तरी

Spread the love

Spread the loveअम्बेडकरनगर। धान क्रय केंद्र में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में दर्ज एफआईआर में अब गंभीर धाराएं भी जोड़ दी गई हैं। खबर प्रकाशित होने के बाद…


Spread the love

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, के.पी बाबा ने गर्मजोशी से किया अभिनंदन

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता सुल्तानपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के पश्चिम क्षेत्र आगमन पर नोएडा में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सुल्तानपुर जनपद के…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *