तालाब में जहर डालने से मछलियां मरी पीड़ित ने दिया थाना भीटी पर नामजद प्रार्थना पत्र

Spread the love

संवाददाता अजय सिंह


भीटी अंबेडकर नगर। भीटी थाना क्षेत्र के गांव उमरावां में तालाब में जहर डालने से हजारों रुपए की मछलियां मर गई तालाब मालिक गुलाब चंद्र पुत्र रघुवीर के द्वारा थाना भीटी में प्रार्थना पत्र दिया गया है समाचार प्रेषण तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी।
दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़ित गुलाब चंद्र ने गांव के निवासी लाल बहादुर पुत्र लहूरी के ऊपर आरोप लगाया है उन्होंने जहर डाल दिया रोकने पर गंदी-गंदी गालियां दी और जान से मार डालने की धमकी दी।

उनकी धमकी के कारण उनका भाई चंदन कुमार अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया प्रार्थना पत्र में यह भी बताया गया है कि वह तालाब में पानी डालने के लिए ट्यूबेल चलाना चाहते थे लेकिन विपक्षी ने तालाब में पानी भरने से रोकने के लिए 100 नंबर पुलिस को भी बुलाया और उसके बाद जहर देकर मछलियों को मार डाला इससे उसका करीब ₹50000 का नुकसान हुआ है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *