भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

कर्नलगंज,गोण्डा। भारतीय किसान क्रांति यूनियन की शनिवार को तहसील स्तरीय बैठक की गई। तत्पश्चात तहसील अध्यक्ष राजन बाबू मिश्र की अगुवाई में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी कर्नलगंज को विभिन्न बिंदुओं पर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही करने एवं समस्या का समाधान कराने की मांग की है।


भारतीय किसान क्रांति यूनियन के कर्नलगंज तहसील अध्यक्ष राजन बाबू मिश्र ने उपजिलाधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि संगठन की मासिक बैठक तहसील मुख्यालय पर शनिवार 15/2/2005 को आहूत की गई, जिसमें चर्चा करने के उपरांत बिंदुवार ज्ञापन दिया जा रहा है। बिंदु -(1) यह कि तहसील स्तरीय भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक हेतु स्थल जो आपने अवगत कराया, तहसील के अंदर तहसीलदार आवास के सामने संगठन की बैठक की गई। बिंदु -(2) यह कि संगठन द्वारा पूर्व में दिए गए ज्ञापन में अब तक क्या कार्यवाही की गई उसे अवगत कराने, बिंदु- (3) यह कि नगर पालिका क्षेत्र में तहसील मुख्यालय के सामने बजाज ऐजेंसी के बगल नाला जलभराव होने से तमाम संक्रमण फैल रहा है जिसे संज्ञान में लेते हुए समाधान कराया जाय, बिंदु- (4) यह कि कर्नलगंज बसस्टाप पर यात्रियों के लिए सार्वजनिक रूप से शुलभ शौ़चालय की अत्यंत आवश्यकता है।

जिसे संज्ञान में लेते हुए अतिशीघ्र समाधान कराया जाय। जिससे यात्रियों को कठिनाई से मुक्ति मिल सके। इस मौके पर संगठन के जिला संयोजक घनश्याम गोस्वामी, ब्लाक अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, ब्लाक अध्यक्ष रामदेव सिंह, अशोक वर्मा, रियाज़, शकील, ज़मीर अहमद, कमाल अहमद, वसीम अहमद, डिप्टी सिंह, समरुनिशा, फकरुनिशा, मनोहर लाल दूबे, वेदप्रकाश पांडेय, जगन्नाथ, सत्य प्रकाश मिश्रा आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

विधवा के आरोपों पर एडीओ पंचायत को नोटिस, डेढ़ लाख रुपये मांगने का मामला गरमाया

Spread the love

Spread the loveपरिवार रजिस्टर की नकल के नाम पर कथित वसूली और शारीरिक शोषण का आरोप, ऑडियो वायरल होने के बाद विभागीय कार्रवाई शुरू अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर।भीटी ब्लॉक में…


Spread the love

अमृत सरोवर में बीवी जी राम जी (मनरेगा) के नाम पर फर्जी हाजिरी का आरोप, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका

Spread the love

Spread the loveकटेहरी के बीबीपुर रंडौली में सुबह फोटो खिंचवाकर मजदूरों के लौटने का दावा, मौके पर 7-8 लोगों के ही काम करने की बात आई सामने प्रमोद कुमार वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *