जनपद की स्वाट टीम व थाना लालगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

बनकटी बस्ती। नाकाबंदी अभियान के तहत पशु तस्करों की गिरफ्तारी के बीच बृहस्पतिवार की रात संतकबीरनगर जनपद के गिरोह के दो गुर्गे पुलिस के हत्थे चढ़ गए स्वाट टीम व लालगंज पुलिस ने महुली थाने के बॉर्डर के पास से रात करीब 12 बजे एक पिकअप बरामद किया। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय पेश किया जहां से पशु तस्करों को माननीय न्यायधीश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले को लेकर सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि लालगंज पुलिस व स्वाॅट टीम जांच कर रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि पशु तस्कर पिकअप लेकर बस्ती संतकबीर नगर बॉर्डर पर छिबरा स्कूल के पास मौजूद हैं। बता दें कि स्वाट टीम व थाना लालगंज पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो पिकअप में चालक सहित दो लोग बैठे मिले एक तस्कर ने अपने को सलमान नट निवासी बलही थाना महुली व दूसरे ने अपना नाम टुकुल्लू उर्फ टिकुली निवासी एकमा थाना कोतवाली खलीलाबाद हाल मुकाम महादेवा बताया पशु तस्करों के विरुद्ध पुलिस द्वारा जांच व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *