कोटेदार द्वारा 149.80 क्विंटल खाद्यान्न गबन का मामला, शिकायत के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई

Spread the love

अवधी खबर

कटरा बाजार,गोंडा। विकास खंड कटरा बाजार के ग्राम पंचायत कोटिया मदारा में एक कोटेदार द्वारा 149.80 क्विंटल खाद्यान्न के गबन का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम निवासी दीप नारायण शुक्ला उर्फ दीपक ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपकर कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दुकान निरस्त करने की मांग की है। शिकायतकर्ता के अनुसार, कोटेदार मंजू देवी पत्नी हीरालाल ने कथित रूप से फर्जी मार्कशीट के आधार पर कोटे की दुकान हासिल की थी। आरोप है कि उन्होंने श्याम मनोहर और हीरालाल के अंत्योदय राशन कार्डों पर 238 माह और 190 माह के राशन की कूटरचना करके हेराफेरी की।

इस तरह कुल 149.80 क्विंटल खाद्यान्न को एआरओ और पूर्ति निरीक्षक की मिलीभगत से गबन किया गया। दीप नारायण शुक्ला का आरोप है कि जिलाधिकारी को पूर्व में भी शिकायत की गई थी, लेकिन पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने कोटेदार पर कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय केवल राशन कार्ड निरस्त करने और नाम हटाने जैसी मामूली कार्यवाही की। शनिवार को तहसील कर्नलगंज में संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर आवेदक ने पुनः जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा और कोटेदार सहित संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और दुकान निरस्तीकरण की मांग की है। ऐसे में अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कोई कदम उठाता है या फिर शिकायतों की फाइलें सिर्फ दफ्तरों में धूल फांकती रहेंगी।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *