अम्बेडकरनगर का मान बढ़ा, सूरज गुप्ता को करनाल में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर।
युवा ही देश का भविष्य हैं और जब युवा अपनी जिम्मेदारी को समझते हैं तो समाज और राष्ट्र दोनों की प्रगति सुनिश्चित होती है। इसी कड़ी में जनपद अंबेडकरनगर के समाजसेवी सूरज गुप्ता ने करनाल (हरियाणा) में जिले का मान बढ़ाया है। संकल्प मानव सेवा संस्था के प्रबंधक सूरज गुप्ता को समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस, इंग्लैंड की ओर से युवा पुरुष अवॉर्ड प्रदान किया गया।

यह सम्मान उन्हें निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के रजत जयंती समारोह में 23 सितंबर 2025 को दिया गया। करनाल में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंदर कल्याण मौजूद रहे। निफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह पन्नू ने सूरज गुप्ता को अवॉर्ड और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स, इंग्लैंड का प्रमाणपत्र प्रदान किया।

21 से 24 सितंबर तक दिल्ली और हरियाणा में आयोजित इस सिल्वर जुबली समारोह में देशभर व केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 3000 समाजसेवी शामिल हुए। निफा, जिसे पहले ही राष्ट्रीय युवा पुरस्कार और 6 बार गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मान मिल चुका है, ने इस आयोजन में अंबेडकरनगर को डिस्ट्रिक्ट यंग कम्युनिटी चैंपियन अवार्ड से भी सम्मानित किया। जनपद वापसी पर सूरज गुप्ता ने कहा कि यह उपलब्धि उन्होंने जिले के लोगों और अपने रक्तमित्र सहयोगियों को समर्पित की है। इस गौरवपूर्ण सम्मान पर पूरे अंबेडकरनगर में खुशी की लहर है और लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।


Spread the love

Related Posts

स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे ऋषिकेश उपाध्याय

Spread the love

Spread the love– सर्किट हाउस में हुआ स्वागत, बादल बोले- संगठन को मिलेगी नई मजबूती अवधी ख़बर संवाददाता प्रियंका वर्मा अयोध्या। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ का प्रदेश सहसंयोजक बनाए जाने…


Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में वृहद विधिक साक्षरता कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

Spread the love

Spread the loveजनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किया गया जागरूक अवधी खबर संवाददाता सुलतानपुरजनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, अध्यक्ष…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *