नजर झाड़ने के बहाने 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़, 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अंबेडकरनगर। ननिहाल में रह रही 10 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 75 वर्षीय वृद्ध को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना मंगलवार की देर शाम की है। जानकारी के अनुसार बच्ची अपनी नानी के कहने पर बगल गांव में नजर झाड़-फूंक कराने गई थी। इसी दौरान केवटला गांव निवासी श्रीराम (75 वर्ष) ने सुनसान पाकर नजर फूंकने के बहाने मासूम से अश्लील हरकत शुरू कर दी। सहमी हुई बच्ची किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और स्वजनों को पूरी जानकारी दी।

मामले की जानकारी होते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भागने की फिराक में टांडा बस का इंतजार कर रहा है। तत्परता दिखाते हुए हंसवर पुलिस ने बुधवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया।

पीड़िता की नानी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक हंसवर ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।


Spread the love

Related Posts

आम का सूखा पेड़ काटने के लिए तार हटाने खंभे पर चढ़ाया, करंट से युवक की मौत

Spread the love

Spread the loveशटडाउन का झांसा देकर पूर्व लाइनमैन को खंभे पर चढ़ाने का आरोप, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)। भीटी थाना क्षेत्र के…


Spread the love

धान-तिल की प्रदर्शन फसलों का वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण

Spread the love

Spread the loveकिसानों को फसल प्रबंधन और उन्नत उत्पादन तकनीकों की दी जानकारी अवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर। कृषि विज्ञान केंद्र अम्बेडकरनगर की वैज्ञानिक टीम ने विकासखंड कटेहरी के विभिन्न गांवों…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *