दुबौला चौकी क्षेत्र के एकटेकवा में मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं-बालिकाओं को महिला सुरक्षा की दी गई जानकारी

Spread the love

बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए बस्ती जिले में सतत प्रयास जारी हैं। ‘सुरक्षित नारी, सशक्त प्रदेश’ के संकल्प के साथ आज थाना कप्तानगंज की महिला सुरक्षा टीम व एंटी रोमियो टीम ने ग्राम एकटेकवा स्थित लखपति देवी रामकिशोर महिला पीजी कालेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान महिलाओं, बालिकाओं और छात्राओं को नारी सुरक्षा से संबंधित कानूनों, अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में संचालित हुआ। दुबौला चौकी प्रभारी राकेश कुमार मिश्रा, एसएसआई अनिल कुमार त्रिपाठी, हे.का. राज कुमार दुबे, हे.का. प्रदीप कुमार सिंह, म.का. निशा चौहान, म.का. मेनिका चौहान, म.का. पूजा यादव और म.का. अर्चना सिंह की टीम ने कार्यक्रम को संचालित किया। महिलाओं और छात्राओं को संबोधित करते हुए पुलिस टीम ने नारी सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के लिए सख्त कानूनी प्रावधान किए हैं। साथ ही, तत्काल सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी दी गई, जिनमें शामिल हैं: 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एंबुलेंस सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), थाना कप्तानगंज का सीयूजी नंबर 9454403114 भी साझा किया गया। पुलिस ने महिलाओं से घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध या अन्य उत्पीड़न की स्थिति में बिना संकोच इन नंबरों पर संपर्क करने की अपील की।

समय पर शिकायत को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का सबसे प्रभावी तरीका बताया गया।कार्यक्रम में कालेज की प्रबंधक राजेश्वरी उपाध्याय, निदेशक रामदीन शुक्ला, कार्यवाहक प्राचार्य रेनू देवी और संचालक राज कुमार पांडेय ने पुलिस टीम का स्वागत किया। स्कूल परिवार के परमेश्वर पांडेय, सौरभ शुक्ला, अनुराधा शुक्ला, गिरधारी यादव, दीपशिखा, राहुल पाठक और सुनिता चौधरी भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कदम बताया।


Spread the love

Related Posts

मजिस्ट्रेट लिखी गाड़ी में सफाई कर्मचारी बना वाहन चालक! ठेके पर शराब, गांव की सफाई भगवान भरोसे

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता अम्बेडकरनगर (प्रमोद वर्मा)।अकबरपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गतकनक पट्टी गांव निवासी सफाई कर्मचारी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने जिले की सरकारी व्यवस्था पर…


Spread the love

अम्बेडकर नगर! केवटला मठ प्रकरण में नया मोड़, ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद बदला रुख

Spread the love

Spread the loveअवधी खबर संवाददाता बसखारी (अम्बेडकर नगर)। विकासखंड बसखारी के ग्राम सभा केवटला स्थित केवटला मठ से जुड़े परिवार रजिस्टर नकल प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। इस…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *