बरसात में जलभराव से बभनान उपकेंद्र, पशु अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदतर

Spread the love

बस्ती। नगर पंचायत बभनान वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर स्थित बभनान विद्युत उपकेंद्र, पशु अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र बरसात के दिनों में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। थोड़ी सी भी बारिश होते ही पूरा परिसर पानी से लबालब भर जाता है, जिससे मरीजों और उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

स्थानीय निवासी डीएन पांडे (कोठवा) ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। जलभराव के कारण मरीज और उपभोक्ता संस्थानों में आने से कतराने लगे हैं और विभाग की लापरवाही को कोस रहे हैं।

इस संबंध में उपजिलाधिकारी हरैया उमाकांत तिवारी ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है और शीघ्र ही समाधान निकाला जाएगा


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *