पुलिस अधीक्षक ने पैदल गस्त कर नागरिकों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Spread the love

अवधी खबर संवाददाता

अम्बेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने कोतवाली अकबरपुर क्षेत्र के अंतर्गत तहसील तिराहा में पैदल गस्त कर आमजन से बातचीत की और उन्हें शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था का भरोसा दिलाया।

एसपी ने इस दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को सुना। उन्होंने बताया कि पुलिस की मुख्य प्राथमिकता नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकसी और गस्त के माध्यम से अपराधियों पर लगातार नजर रख रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए तत्पर है।

इस मौके पर एसपी ने क्षेत्र में सड़कों, मोहल्लों और बाजारों का दौरा करते हुए पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और आमजन की मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ नियम कानून लागू करने के लिए ही नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं और उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

स्थानीय लोग इस पहल से संतुष्ट दिखाई दिए और एसपी की पैदल गस्त को सुरक्षा और भरोसे का संदेश बताया। इस अवसर पर क्षेत्रीय थाने के अधिकारी और पुलिस कर्मचारी भी मौजूद रहे।


Spread the love

Related Posts

अंश वर्मा के 18 वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभेच्छाओं का सैलाब

Spread the love

Spread the loveमराठा लॉन में आयोजित समारोह में जनप्रतिनिधियों, राजनेताओं व शुभचिंतकों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य का दिया आशीर्वाद अवधी खबर संवाददाता अंबेडकरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं…


Spread the love

विधायक राममूर्ति वर्मा के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न

Spread the love

Spread the loveपुंथर के मौर्या मैरिज हाल में जुटे सैकड़ों कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती और जनसरोकार के मुद्दों पर हुई चर्चा अवधी खबर संवाददाता टांडा, अम्बेडकरनगर। टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *